Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

किसानों का भुगतान न होने पर महाकौशल शुगर मिल बचई सील : नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, Nov 7, 2026

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर महाकौशल शुगर मिल बचई सील

कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में लगातार लापरवाही बरतने तथा भुगतान के लिए दिए गए पोस्ट डेटेड चेक बाउंस होने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन की टीम ने महाकौशल शुगर मिल बचई की इकाई को सील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि महाकौशल शुगर मिल बचई द्वारा गन्ना किसानों को बकाया भुगतान के एवज में पोस्ट डेटेड चेक दिए गए थे, लेकिन ये चेक लगातार बाउंस हो रहे थे। किसानों द्वारा इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा भुगतान प्रक्रिया में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। किसानों के बकाया भुगतान के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर श्री महेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री अमित रिनाहिते, सहायक संचालक गन्ना डॉ. अभिषेक दुबे, नायब तहसीलदार श्री राजीव नेमा, राजस्व निरीक्षक श्री राजेश ठाकुर, पटवारी श्रीमती मेघा पंत सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें