Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गांवों में पहुंचकर सुनी समस्याएं : शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान"

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गांवों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके त्वरित निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर में अभियान का तीसरा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शामिल होने के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वाहन पूल के माध्यम से रवाना हुए।

रवाना होने से पहले कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्यों और शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पिठेहरा में ग्रामीणों से किया संवाद

शिविर स्थल पर पहुंचने से पहले कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने ग्राम पिठेहरा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने गांव में संचालित शासकीय भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

आधार, राशन कार्ड एवं संबल कार्ड के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि कई परिवारों के सदस्यों के नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इसके अलावा कुछ बच्चों के आधार कार्ड,ई केवायसी एवं संबल कार्ड भी नहीं बने हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में विशेष आधार शिविर आयोजित कर लोगों के आधार कार्ड बनवाए जाएं।

प्राथमिक शाला बंधी में बच्चों से किया संवाद

इसके बाद कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय प्राथमिक शाला बंधी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे पढ़ाए जा रहे अध्याय का पाठ भी सुना। विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत हैं तथा कुल 50 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति की जानकारी लेते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अध्यापन और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बिचुआ के ग्रामीणों की सुनी पहुंच मार्ग और अतिक्रमण की समस्या

निरीक्षण के दौरान ग्राम बिचुआ के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर गांव के पहुंच मार्ग की खराब स्थिति तथा मार्ग पर किए गए अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित तहसीलदार को राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने तथा पहुंच मार्ग से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चि

त करने के निर्देश दिए।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें