Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

जागृति ग्रामीण इमलिया के प्रतिष्ठित नागरिक अशोक कौरव की पुत्री है : ग्राम इमलिया की जागृति कौरव को मिस नरसिंहपुर सेकंड रनर अप के खिताब से नवाजा गया

Aditi News Team

Fri, Jan 23, 2026

ग्राम इमलिया की जागृति कौरव को मिस नरसिंहपुर सेकंड रनर अप के खिताब से नवाजा गया

गाडरवारा/ प्रतिभाएं जन्म, परस्थिति वातावरण,की मोहताज नहीं रहती है जिन भी लोगों में प्रतिभाये होती है एक न एक दिन उभरकर जरूर सामने आती है ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है गाडरवारा विधानसभा के बहुत छोटे से ग्राम इमलिया की रहनी बाली जागृति कौरव ने नरसिंहपुर जिले का मिस सेकंड रनर अप का खिताब जीतकर, जागृति ग्रामीण इमलिया के प्रतिष्ठित नागरिक अशोक कौरव की पुत्री है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे कक्षा दसवीं की छात्रा है उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष की है वर्तमान में काबरा मेमोरियल में अध्यनरत है यह खिताब जितना उनके लिए चुनौतियों से भरा था क्योंकि एक से बढ़कर एक प्रतिभागीयो ने आयोजन में हिस्सा लिया था इतने लोगों के बीच से निकल कर आना बड़ी बात थी परंतु मेरी लगन मेहनत परिश्रम एवं घर परिवार आशीर्वाद एवं सहयोग के कारण मुझे यह सफलता हासिल हुई है उन्हे ट्राफी, सेकंड रनर अप का सर्टिफिकेट,एवं कुछ राशि का चेक प्राप्त हुआ है भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं और वे मिस इंडिया एवं सफल एक्ट्रेस बनना चाहती हैं जागृति की इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है उन्हे बधाईयो तांता लगा हुआ है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जागृति कौरव नरसिंहपुर ग्राम इमलिया

जरूरी खबरें