Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

गाडरवारा सांईखेड़ा के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड का मामला : करणी सेना ने बछड़े का सिर कटा मिलने की घटना की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

रिपोर्टर दीपक अग्रवाल

सांईखेड़ा के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड में गो वंश के बछड़े का सिर कटा मिलने की घटना की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही किए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया हैं कि नगर परिषद साईखेडा के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड में दिनांक 15/12/2025 की सत्रि दिनांक 16/12/2025 को मां जगदंबा स्वरूप गौमाता (गोवंश के बाबड़े) का सिर कटा हुआ शव पाया गया है। यह घटना अत्यंत गंभीर, निदनीय एवं संवेदनशील घटना से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोज एवं भय का वातावरण व्याप्त है। यह कृत्य न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसी घटनाएँ नगर की शांति व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती हैं, प्रसाशन गोवंश का सिर एवं घर उपलब्ध करा कर शव परीक्षण कराया जाए।

इस घटना के संदर्भ में उठ रहे प्रश्न

1. क्या यह नगर परिषद एवं संबंधित विभागों की लापरवाही का परिणाम है?

2. अब तक दोषियों की पहचान एवं गिरपतारी क्यों नहीं की गई है?

3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं?

निम्न बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन

1. उक्त घटना की निष्पक्ष,पार र्दर्शी एवं त्वरित जाँच कराई जाए।

2. दोषियों की श्री पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाय

3. क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ाकर भांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

4. जन्म में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक संस्थात्मक कदम उठाए जाए ।

5. नगर परिषद साईखेड़ा मृत जानवर को उठाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त कर टोल फ्री नंबर जारी करे।

6. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी खुले में बिक रहे मांस पर पाबंदी लगाई जाए।

ज्ञापन देते समय करणी सेना एवं विभिन्न संस्थाओं के लोग एवं गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा

सांईखेड़ा थाना प्रभारी

करणी सेना नरसिंहपुर

जरूरी खबरें