Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

कटनी–जबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित यह बस स्टैंड : सिहोरा पुराने बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री और छात्राएं परेशान

Aditi News Team

Fri, Jan 23, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा पुराने बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री और छात्राएं परेशान

सिहोरा - नगर का पुराना बस स्टैंड अव्यवस्थाओं का केंद्र बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े यात्री दबाव के बावजूद यहां एक भी यात्री प्रतीक्षालय उपलब्ध नहीं है। कटनी–जबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित यह बस स्टैंड सैकड़ों वाहनों की रोजाना आवाजाही का प्रमुख केंद्र है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

यह बस स्टैंड मझौली, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, मझगवां और सिलोंडी जैसे क्षेत्रों की ओर जाने वाली सैकड़ों बसों का एकमात्र प्रमुख पड़ाव है। बावजूद इसके यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क पर, सड़क किनारे या किसी दुकान के बाहर खड़े होकर करना पड़ता है। धूप, बारिश और ठंड में यात्रियों की मजबूरी साफ देखी जा सकती है।

स्थिति उस समय और भी गंभीर हो जाती है जब बात सिहोरा महाविद्यालय में पढ़ने आने वाली छात्राओं की आती है। रोजाना बड़ी संख्या में छात्राएं बस स्टैंड पहुंचती हैं, लेकिन प्रतीक्षालय या सुरक्षित बैठने की कोई व्यवस्था न होने से उन्हें भी सड़क किनारे खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर करते हुए मांग है कि पुराने बस स्टैंड पर शीघ्र यात्री प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था और पेय जल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रियों और विशेषकर छात्राओं को राहत मिल सके।

यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह अव्यवस्था किसी बड़ी दुर्घटना या सामाजिक समस्या का कारण भी बन सकती है। सिहोरा वासियों को अब प्रशासन से तत्काल और प्रभावी कदम की उम्मीद है।

Tags :

सिहोरा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें