Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

करेली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने बाली ग्वारी बीट का मामला : जंगल में गिलीज बायर से गले में फंदा लगाकर तेंदुए की मौत की

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

करेली करेली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने बाली ग्वारी बीट के जंगल में गिलीज बायर से गले में फंदा लगाकर तेंदुए की मौत की जानकारी मिलते ही मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त ,जी सी सी आई प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने बोर्ड के ,पी एफ ए ,जी सी सी आई के प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना देते हुए जानकारी दी कि तेंदुए का अंतिम संस्कार बिना पोस्ट मार्टम के किया जा रहा हे जिसकी सूचना किसी को नहीं दी जा रही हे l वरिष्ठ पदाधिकारियों की सूचना पर नरसिंहपुर के बन विभाग के अधिकारी एक्टिव हुए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी तब जाकर डांग स्टाफ ने पहुंचकर जांच करते हुए कुछ संदिग्ध स्थानों पर जानकारी ली l और तेंदुए की मौत को लेकर जांच कर विवेचना जारी की गई l

विदित होवे कि लगातार वन्य प्राणियों की मृत्यु को लेकर बन विभाग लगातार लापरवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को बिना सूचना देकर इति श्री कर लेता है l पूर्व में भी देहलरी बीट पर भी तेंदुए के शिकार की घटनाएं ओर हिरण की शिकार की घटनाएं भी होती रहती है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर करेली वन विभाग

जरूरी खबरें