Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

वेयरहाउस में कमी दिखाकर मैनेजर मांग रहा था 25 हजार घूस, : लोकायुक्त की टीम ने वेयरहाउस मैनेजर को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

वेयरहाउस में कमी दिखाकर मैनेजर मांग रहा था 25 हजार घूस,लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

जबलपुर/सिवनी आवेदक सुरेन्द्र जैन के ग्राम नाई पिपरिया में स्थित जैन वेयर हाउस में धान खरीदी एवं अन्य अनाज खरीदी की पर्याप्त सुविधाएं न होने की लिखा पढ़ी ऊपर न करने के एवज में 25000 रूपये की मांग वेयरहाउस मैनेजर मुकेश परमार ने की । बातचीत में आरोपी 15000 रूपये रिश्वत लेने के लिए तैयार हुआ। आज दिनांक 12 दिसंबर को आरोपी को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए.म. प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन शाखा धनौरा जिला सिवनी के कार्यालयीन कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल मे निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , राहुल गजभिए,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लोकायुक्त जबलपुर

जरूरी खबरें