Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

तर्क, प्रयोग और सामाजिक चेतना का संगम : वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण रही गणित–विज्ञान–सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण रही गणित–विज्ञान–सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी

तर्क, प्रयोग और सामाजिक चेतना का संगम

(गाडरवारा) विगत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली के सभागार कक्ष में आयोजित गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण प्रदर्शनी वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तार्किक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। यह प्रदर्शनी जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक मार्गदर्शन और विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल के निर्देशन, बीएसी अरुण दुबे तथा सत्यम ताम्रकार के संयोजन में आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक पद्धति, परिकल्पना, प्रयोग, अवलोकन, विश्लेषण और निष्कर्ष को व्यवहार में लाना रहा। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, सोलो साँग, सेमिनार, शॉर्ट प्ले अंतर्गत विषय विशेषज्ञों ने आरएसके पोर्टल से प्राप्त आयामो अनुसार अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से डेटा, मॉडल, परिणाम, संबंध और मॉडल की उपयोगिता पर प्रश्न पूछे। जिनका विद्यार्थियों ने प्रमाण आधारित उत्तर देकर अपनी वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। गणित अनुभाग में बीजगणितीय मॉडल, त्रि-आयामी ज्यामितीय आकृतियाँ, पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोगात्मक प्रदर्शन, सांख्यिकी व प्रायिकता के ग्राफ, तथा पैटर्न व फ्रैक्टल प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन—जैसे निर्माण, बैंकिंग, जनगणना और ट्रैफिक प्रबंधन में गणितीय अनुप्रयोगों को उदाहरणों सहित समझाया। विज्ञान अनुभाग में कार्यशील विद्युत परिपथ, सौर व पवन ऊर्जा मॉडल, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन, मानव शरीर तंत्र, पदार्थों के भौतिक व रासायनिक गुण, तथा जलवायु परिवर्तन पर आधारित परियोजनाएँ प्रस्तुत की गईं। सामाजिक विज्ञान अनुभाग में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक प्रक्रियाएँ, ऐतिहासिक घटनाओं की कालरेखा, भौगोलिक मानचित्रण, जनसंख्या अध्ययन और सतत विकास लक्ष्य पर आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए। विषय विशेषज्ञों ने परियोजनाओं का मूल्यांकन वैज्ञानिक सटीकता, नवीनता, प्रस्तुतीकरण, डेटा उपयोग और समस्या-समाधान क्षमता के आधार पर किया। प्रतियोगिता के समापन में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र राजपूत तथा बीआरसी डी के पटेल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त तथा सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रदर्शनी आयोजन में सोलो सॉन्ग, सेमिनार, शार्ट प्ले में निर्णायक में नेहा जैन, अंजलि पटेल, सविता राजपूत, ज्योति सोनी, वंदना जायसवाल, गणित खंड के निर्णायक में अजय नामदेव, लेखराम गौतम, ज्योति पगारे, एकता भारद्वाज, विज्ञान पर्यावरण विषय के निर्णायक में हरीश गुप्ता, सरिता चौकसे, जानकी जाटव, शिखा साहू, सामाजिक विज्ञान अंतर्गत प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, ललित पाराशर, मुकेश पगारे ने विभिन्न आयाम अंतर्गत अपना अभिमत दिया। प्रदर्शनी आयोजन में अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, संजय सोनी, दिनेश चौरसिया, अनूप पालीवाल, सुनील सोनी, मन्नालाल पटले, गिरीश ताम्रकार, धीरज जसाठी, खुशबू ब्रिजपुरिया, अभिषेक पाराशर, नरेश मेहरा, मनमोहन साहू, कैलाश कहार ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इस प्रदर्शनी का संदेश रहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विषयगत जानकारी देना नहीं, बल्कि तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जनपद शिक्षा केंद्र चीचली

जरूरी खबरें