Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

गाय व बेटियां सनातन धर्म का मूल आधार - मुकेश बसेड़िया : गौ वंश के कटे सिर व गौ संरक्षण के संबंध में ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

गौ वंश के कटे सिर व गौ संरक्षण के संबंध में ज्ञापन

गाय व बेटियां सनातन धर्म का मूल आधार - मुकेश बसेड़िया

गाडरवारा।विगत दिवस नगर परिषद साईंखेड़ा के वार्ड क्रमांक 8 विवेकानंद वार्ड में गौमाता के बछड़े का सिर कटा हुआ शव मिलने पर क्षेत्र के समस्त गौ सेवको तथा सनातन धर्म अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त है।

उक्त घटना के संबध व गौ माता के संरक्षण व संवर्धन हेतु परशुराम सेना मप्र के तत्वावधान में सेना के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने आज पुनः प्रदेश पदाधिकारियो की अनुशंसा पर गौ संरक्षण व संवर्धन के साथ गौ वंश के साथ इस प्रकार का अमानवीय व जघन्य अपराध करने वाले को पकड़ने व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम महोदया श्री मति कलावती ब्यारे को ज्ञापन सौपकर निष्पक्ष जांच की मांग की तथा प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी व परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजौरिया जी को मेल कर सतत पीड़ित गौ वंश की सूचना अग्रेषित की।

बसेड़िया का कहना है कि गाय व बेटिया सनातन धर्म का मूल आधार है , इनकी रक्षा व संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा SDM कलावती व्यारे

जरूरी खबरें