Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

तीन दिवसीय आवासीय शिविर में बच्चों को दिए गए संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के संदेश

राज्य शिक्षक संघ मप्र के प्रान्तीय आव्हान तहसील शाखा गाडरवारा ने : नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं ईअटेंडेंस को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Dec 8, 2025

नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं ईअटेंडेंस को लेकर सौंपा ज्ञापन

राज्य शिक्षक संघ मप्र के प्रान्तीय आव्हान तहसील शाखा गाडरवारा ने नगेन्द्र त्रिपाठी प्रदेश कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति एक जुलाई 2018 से मांनी जा रही है जबकि नियुक्ति 1998 की है, 2018 के बाद से आज दिनांक तक अध्यापक संवर्ग असमंजस की स्थिति बरकरार है नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता न मिलने के कारण अनेक लाभों से वंचित होना पड़ रहा है अतः अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जावे मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाकर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं इसी का परिणाम है कि प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शासकीय विद्यालयों के बच्चे स्थान बनाते हैं इसलिए नियमित उपस्थिति के लिए अव्यवहारिक ईअटेंडेंस व्यवस्था बंद की जावे, ज्ञापन सौंपते समय महेश वैष्णव दौलत सिंह पटेल लक्ष्मीकांत कौरव मलखान मेहरा डॉ मंजुला शर्मा निर्मला पाराशर मनमोहन शर्मा राजेश दुबे कमलेश कौरव, रामावतार पटेल राघवेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार राय बलदेव प्रसाद खंगार रामेश्वर मेहरा सुमित यादव शैलेन्द्र यादव चंद्रकांत साहू केके दुबे तुलसीकान्त श्रीवास्तव गोविंद ताम्रकार महेन्द्र वर्मा सतीश शर्मा राममनोहर चढ़ार प्रहलाद ठाकुर प्रमोद ढिमोले पवन गुप्ता संजीव नाहर पंकज स्थापक हरप्रसाद ठाकुर आदि शामिल हुए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एसडीएम गाडरवारा

राज्य शिक्षक संघ

जरूरी खबरें