Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

मोदी जी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे सरपंच और सचिव, : नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत हर्रई की गटर में डूबी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मारक,

Aditi News Team

Fri, Dec 19, 2025

नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत हर्रई की गटर में डूबी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मारक,

मोदी जी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे सरपंच और सचिव,

आपको बता दे कि नरसिंहपुर जिले के चांवरपाठा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हर्रई में ग्राम के मुख्य मार्ग के पास ही गांधी जी की एक प्राचीन स्मारक बनी हुई है जिसके आसपास एवं चारों ओर गटर का पानी भरा हुआ है तथा हर तरफ गंदगी पसरी हुई है ऐसा लगता है मानो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को यहां के सरपंच और सचिव मिलकर पलीता लगाने पर उतारू हैं। आप साफ तौर पर विजुअल में देख सकते हैं कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक भी चारों तरफ से गटर में डूबा नजर आ रहा है। चलो ये मान ले कि यहां के जिम्मेदार गांधी जी को तबब्जो नहीं दे रहे लेकिन गांधी जी स्मारक के ठीक बाजू में श्री हनुमान जी का मंदिर है, शासकीय स्कूल है, जहां गांव के बच्चे, बुजुर्ग,युवा,महिलाएं सभी का रोज का आना जाना है, और कई परिवार यहां आसपास निवास कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें आये दिन बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी यहां पर गटर साफ सफाई न करवाना समझ से परे है। ग्रामवासियों का कहना है कि यहां के सरपंच साफ सफाई पर कतई ध्यान नही दे रहे जिसके चलते पूरे गांव में जगह जगह रोड के आस पास कचरे के बड़े बड़े ढ़ेर अर्थात घूरे लगे हुए हैं। बहरहाल आगे देखना यह है कि खबर के बाद जिम्मेदार नीद से जागते हैं कि नहीं। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ग्रामीणों एवं जनपद सीओ संतोष मॉडलिक ने बताया कि शीघ्र ही जांच करवाते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश

जनपद पंचायत सीईओ संतोष मॉडलिक

जरूरी खबरें