Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व 'पौष पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर : तीर्थराज प्रयाग में सायंकाल 7 बजे तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की अमृतमयी डुबकी लगाई

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व 'पौष पूर्णिमा' के शुभ अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले पूज्य साधु-संतगण, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं समस्त श्रद्धालुजन का हृदय से अभिनंदन।

माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की असीम कृपा से पवित्र त्रिवेणी में आज सायं 7 बजे तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की अमृतमयी डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया।

सरकार ने पावन स्नान-पर्व के सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मेला प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उप्र योगी सरकार

जरूरी खबरें