Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

अशासकीय विद्यालय मणि नागेन्द्र सिंह पब्लिक स्कूल का नाम परिवर्तन किया : गोटेगांव तहसील में बदला मणि नागेन्द्र सिंह पब्लिक स्कूल का नाम कहलाएगा अब मणि नागेन्द्र सिंह सैनिक स्कूल

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

गोटेगांव तहसील में बदला मणि नागेन्द्र सिंह पब्लिक स्कूल का नाम कहलाएगा अब मणि नागेन्द्र सिंह सैनिक स्कूल

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित अशासकीय विद्यालय मणि नागेन्द्र सिंह पब्लिक स्कूल का नाम परिवर्तन कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने विद्यालय का नाम बदलकर मणि नागेन्द्र सिंह सैनिक स्कूल करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर से प्राप्त प्रस्ताव एवं आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत विद्यालय के नाम परिवर्तन को मान्यता दी गई है। यह आदेश 19 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

आदेश में उल्लेख है कि विद्यालय का वर्तमान नाम मणि नागेन्द्र सिंह पब्लिक स्कूल था, जिसे अब मणि नागेन्द्र सिंह सैनिक स्कूल के रूप में मान्यता दी गई है। नाम परिवर्तन के बावजूद विद्यालय की मान्यता से संबंधित नियम, शर्तें, मानक, मापदंड एवं अन्य सभी शैक्षणिक व्यवस्थाएं पूर्ववत लागू रहेंगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मान्यता से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें