Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया : ऑपरेशन मुस्कान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

• दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

• एक नाबालिग बालिका को कानपुर (उत्तर प्रदेश) से तथा एक अन्य को नरसिंहपुर से किया गया दस्तयाब किया गया।

• अपृहता की दस्तयाबी में थाना सुआतला पुलिस की सराहनीय भूमिका।

थाना सुआतला में पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज करायी कि एक 14 वर्षीय एवं एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका घर में बिना बताए कही चली गयी है, जिसकी तलाश करने पर कहीं पता नही चला है। फरियादियों द्वारा शंका व्यक्त की गयी कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सुआतला में पृथक-पृथक अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना सुआतला की पृथक-पृथक दो विशेष टीमों का गठन किया गया एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

• तकनीकी माध्यम, स्थानीय सूचनाओं एवं मुखबिर के आधार पर अपृहता की पतासाजी की गई।

• एक नाबालिग बालिका को कानपुर (उत्तर प्रदेश) से तथा एक अन्य को नरसिंहपुर से किया गया दस्तयाब किया गया

• दस्तयाबी उपरांत उक्त दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*दस्तयाबी में सराहनीय भूमिका :* अपृहताओं की दस्तयाबी में थाना प्रभारी सुआतला निरीक्षक प्रियंका केवट, सउनि जागेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक आसिम हुसैन, आरक्षक राजेश यादव, प्र.आरक्षक चालक जितेन्द्र पटेल, महिला आरक्षक वर्षा, सैनिक विनोद चैधरी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें