Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

अमर शहीद आशीष शर्मा के गंगाजली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए : अमर शहीद आशीष शर्मा को नरसिंहपुर पुलिस की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

अमर शहीद आशीष शर्मा को नरसिंहपुर पुलिस की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के साथ अन्य पुलिस अधिकारी ग्राम बोहानी पहुंचे।

• अमर शहीद आशीष शर्मा के गंगाजली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

• नरसिंहपुर पुलिस की ओर से उन्हें विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान निरीक्षक श्री आशीष शर्मा (म.प्र. हॉक फोर्स) ने अभूतपूर्व वीरता एवं साहस का परिचय देते हुए दिनांक 19.11.2025 को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त की थी। आज दिनांक 02.12.2025 को उनके गृह ग्राम बोहानी में गंगाजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा अमर शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

*नरसिंहपुर पुलिस अमर शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उसे सदैव स्मरण में रखेगी।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अमर शहीद आशीष शर्मा के गंगाजली कार्यक्रम सम्पन्न

जरूरी खबरें