Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहपुर के शा. स्कूल में : नशामुक्ति का संदेश देकर दिलाई शपथ

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

नशामुक्ति का संदेश देकर दिलाई शपथ

गाडरवारा। गत दिवस नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम शाहपुर के शासकीय हाई स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान के तहत ब्रह्म कुमारी परिवार द्वारा संचालित नशा मुक्ति रथ के माध्यम से ऑडियो वीडियो प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी नीतू दीदी के उदबोधन द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्राम के नागरिकों को नशा मुक्ति हेतु नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। इसके अलावा नशा से होने वाली विभिन्न बीमारियों और उससे मुक्त होने के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा नशा से दूर रहने हेतु मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रभारीप्राचार्य श्रीमति रेखा चौहान एवं समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर नशा मुक्ति हेतु सभी को जागरूक करने की शपथ दिलाई ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शाहपुर गाडरवारा

जरूरी खबरें