Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

कुंडलपुर कमेटी ने किया भक्तों का स्वागत सम्मान : बड़े बाबा के उच्चासन पर विराजमान होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर

Aditi News Team

Sun, Jan 18, 2026

बड़े बाबा के उच्चासन पर विराजमान होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बुंदेलखंड की काशी हटा नगरी से पांव पांव चलकर बड़े बाबा के चरणों में पहुंचे श्रद्धालु भक्त

कुंडलपुर कमेटी ने किया भक्तों का स्वागत सम्मान

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में निरंतर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा के दर्शन अभिषेक पूजन हेतु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं ।इसी क्रम में पूज्य बड़े बाबा के उच्चासन पर विराजमान होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर उपकाशी हटा नगरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पद यात्रा करते हुए कुण्डलपुर पहुंचे।जहां सभी श्रद्धालु भक्तों का कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के महामंत्री इंजी.आर के जैन, विपुल जैन एडवोकेट आदि ने कुण्डलपुर प्रवेश द्वार पर स्वागत अभिनंदन किया। सभी पदयात्री पूज्य बड़े बाबा के चरणों में जाकर दर्शन कर नतमस्तक हुए।पद यात्रियों में नरेंद्र जैन बाकल,पदम ,प्रदीप, पारस बरौदा,प्रदीप जैन शिक्षक, मालती बहिन जी , आराधना,मीना जमुनिया ,बंटी बरौदा, ममता पंडित जी,सुषमा, संगीता, दीप्ति, निभा ,अर्चना, शालू, रिंकू, डब्बू ,राहुल, पुष्पा वाकल ,वंदना जैन आदि के साथ 81 वर्षीय वयोवृद्ध श्री गुलाबचंद जैन बरौदा वाले रास्ते में पद यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए बीच-बीच में पैदल चल रहे थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें