Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

पुष्पांजलि, फटाखा फोडे, मिष्ठान वितरण किया गया : अटल जी की जयंती पर देश की अंखडता के लिए हवन किया गया

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

अटल जी की जयंती पर देश की अंखडता के लिए हवन किया गया

पुष्पांजलि, फटाखा फोडे, मिष्ठान वितरण किया गया

गाडरवारा ।भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणादीप, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वी जयंती नगर के सभी बूथ केन्द्रों पर मनाई गई ।

शास्त्री वार्ड स्थित मोलासरिया भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में. मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत शर्मा, संदीप राव पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, हंसराज मालपानी, अशोक मोलासरिया, शुभम राजपूत पार्षद की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें सभी वक्ताओं ने समवेत स्वरों में अटल जी व्यक्तिव और कृतित्व पर सारगर्भित उद्बोधन के साथ कार्यकताओं को आव्हान किया गया कि अटलजी ने जनसंघ, भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए जिस तरह त्याग, समर्पण और जूझते हुए कठिनाइयों का सामना किया गया उसे द्रष्टिगत रखते हुए वर्तमान में संगठन को जनाभिमुखी, एकात्म मानववाद के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी होती है जिसे मिलजुलकर निभाने का संकल्प लिया जाना चाहिए

वही दूसरी ओर जयंती के अवसर पर राष्ट्र की समृध्दि, एकता, अंखडता, के लिए हवन "इं राष्ट्र देवाय नमः" के मंत्र आहुति के साथ उपस्थित कार्यकताओं ने सुसंपन्न हुआ ।

इसके अलावा अटल काम्प्लेक्स कामथ वार्ड में संध्या समय एक सौ एक दीप प्रज्वलित कर श्रध्दांजलि मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत शर्मा के नेतृत्व में होगी ।

सभी बूथ स्तर पर संगठन के निर्देशानुसार अटल जयंती मनाई गई ,इस अवसर पर सर्व श्री शैलेन्द्र शर्मा, वैभव जैन, मधुर मोलासरिया, गोविन्द देवकिशन सोनी, मुकेश सोनी, राधेश्याम सराठे, हेमन्त श्रीवास्तव, लकी सोनी, राजेश सराठे, जितेन्द्र कोरी, प्रिंस श्रीवास, राहुल सराठे, सोनू चौकसे, सहित अनेक कार्यकताओं की उपस्थिति थी ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा भाजपा

अटल जी की जयंती

जरूरी खबरें