Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

नशे की मंडी में तब्दील हुआ नया बाजार, आम नागरिकों में रोष व्याप्त : आपरेशन ईगल क्ला बेअसर, पुलिस थाने की दहलीज पर बिक रहा नशा, गर्त में जा रही युवा पीढ़ी

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

नरसिंहपुर,गोटेगांव में आपरेशन ईगल क्ला बेअसर, पुलिस थाने की दहलीज पर बिक रहा नशा, गर्त में जा रही युवा पीढ़ी, जिम्मेदार ध्यान दें

नशे की मंडी में तब्दील हुआ नया बाजार, आम नागरिकों में रोष व्याप्त

गोटेगांव : नरसिंहपुर जिले में नशा माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस कप्तान द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन ईगल गोटेगांव नगर में पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। विडंबना की बात यह है कि गोटेगांव थाना परिसर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित साप्ताहिक नया बाजार क्षेत्र में स्मैक और गांजे जैसे घातक मादक पदार्थों का कारोबार निर्बाध रूप से चल रहा है। पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे चल रही इन अवैध गतिविधियों ने न केवल कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी है, बल्कि पूरे नगर की शांति और भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे के सौदागरों ने कानून से बचने के लिए अब छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों और युवतियों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। नया बाजार जैसे व्यस्ततम क्षेत्र का नशे की मंडी में तब्दील होना स्थानीय नागरिकों के लिए गहरी चिंता और असुरक्षा का विषय बन गया है। नशे की इस भयावह असर अब आम परिवारों के भीतर देखने को मिल रहा है, जहां स्मैक और गांजे की गिरफ्त में आए नव युवक अपनी तलब मिटाने के लिए अपराध की राह पर चल पड़े हैं। नशे की खुराक जुटाने के लिए ये युवक अपने ही घरों में मारपीट, गाली-गलौज और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आलम यह है कि नशे के आदि युवा अपने घरों के जेवर, बर्तन और यहाँ तक कि राशन का सामान तक बेच रहे हैं, जिसके चलते कई हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह उजड़ चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि केवल दिखावे की कार्रवाई के बजाय नशे के मुख्य सरगनाओं पर शिकंजा कसा जाए।

इनका कहना है

इस गंभीर मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया का कहना है कि प्रकरण की सघन जांच कराई जाएगी और नया बाजार सहित नगर के अन्य हिस्सों में सक्रिय अवैध नशे के कारोबारियों को चिन्हित कर उन पर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

नरसिंहपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

गोटेगांव एसडीओपी एवं थाना प्रभारी

जरूरी खबरें