Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की एक और सफलता : अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में। • लगभग 70 हजार मूल्य की 7 ग्राम स्मैक जप्त।

Aditi News Team

Wed, Jan 7, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की एक और सफलता

• अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 70 हजार मूल्य की 7 ग्राम स्मैक जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गाडरवारा श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विगत दिवस थाना करेली पुलिस द्वारा लालपुल के पास करेली रोड पर मुखबिर की सूचना पर प्रभावी घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गयी है।

*थाना करेली की कार्यवाही :*

• गिरफ्तार आरोपी : मुकेश उर्फ बट्टू उर्फ खलीफा जाटव निवासी खैरी नाका, नरसिहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 7 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 70 हजार अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिगंवे, सउनि संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, आरक्षक राजेश बागरी, सचिन पटेल, कपिल राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :*

• हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।

• मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

• अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*

*" Say No to Drugs"*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें