Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

NTPC इंनजीनियरो के साथ मारपीट कर पैसा लूट की घटना पर : पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

गाडरवारा एनटीपीसी के इंनजीनियरो के साथ मारपीट कर पैसा ऐंठने का मामला सामने आया,

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

गाडरवारा। गाडरवारा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट कर नगदी और कैशलेस माध्यम से रुपए छीने जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले में मुख्य आरोपी अजीत कौरव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, रोहित एवं सैयद मोहम्मद, जो एनटीपीसी में इंजीनियर बताए जा रहे हैं, को 30 अगस्त की शाम करीब 5 बजे गाडरवारा रेलवे स्टेशन के बाहर मोटरसाइकिल स्टैंड के पास बुलाया गया था। आरोप है कि वहां अजीत कौरव एवं अन्य लोगों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई और उनके पास मौजूद नगदी के साथ-साथ कैशलेस माध्यम से भी रुपए लिए गए।

घटना के बाद शिकायतकर्ताओं ने 30 अगस्त को गाडरवारा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मारपीट के दौरान नगदी एवं कैशलेस माध्यम से पैसे छीने जाने के आरोप लगाए गए।

शिकायत के आधार पर गाडरवारा पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अजीत कौरव को BNS की धारा 296, 115 एवं 309 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस द्वारा घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच जारी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें