Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" जबलपुर में 5-6 सितंबर को : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

Aditi News Team

Sun, Aug 30, 2026

दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" जबलपुर में 5-6 सितंबर को

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

जबलपुर।राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" का आयोजन 5 व 6 सितंबर को कचनार क्लब, विजय नगर जबलपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

5 सितंबर - पहले दिन संभागीय इकाई की बैठक आयोजित होगी। इसमें जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष एवं महासचिव अपनी इकाई के वार्षिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। पांच सितंबर को सभी पदाधिकारी शाम पांच बजे तक जबलपुर पहुंचने की कोशिश करें जिससे रात्रि सात बजे से हम सब मिलकर बैठक प्रारंभ कर देंगे

6 सितंबर - दूसरे दिन मुख्य "पत्रकार महाधिवेशन" आयोजित होगा। इसमें जबलपुर संभाग के सभी पत्रकार साथी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

विशेष कृपया सभी जिला अध्यक्षों से आग्रह है कि सम्मेलन के तीन दिन पहले हमें सूचित कर दे कि आपके जिले से कितने साथी शामिल हो रहे हैं ताकि हम उनकी समुचित व्यवस्था कर सकें जिससे उन्हें कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े यदि संभव हो तो उनके सभी के नाम की एक सूची पूर्व में भेज दें सभी पत्रकार साथी परिषद द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र अपने साथ अवश्य लाएं ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पत्रकार महाधिवेशन जबलपुर

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर

जरूरी खबरें