Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जबलपुर में दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

Aditi News Team

Fri, Sep 4, 2026

दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" जबलपुर में 5-6 सितंबर को

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में दो दिवसीय "पत्रकार महाधिवेशन" का आयोजन 5 व 6 सितंबर को कचनार क्लब, विजय नगर जबलपुर में किया जाएगा।

*कार्यक्रम की रूपरेखा:*

*5 सितंबर -* पहले दिन संभागीय इकाई की बैठक आयोजित होगी। इसमें जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष एवं महासचिव अपनी इकाई के वार्षिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। पांच सितंबर को सभी पदाधिकारी शाम पांच बजे तक जबलपुर पहुंचने की कोशिश करें जिससे रात्रि सात बजे से हम सब मिलकर बैठक प्रारंभ कर देंगे

*6 सितंबर -* दूसरे दिन मुख्य "पत्रकार महाधिवेशन" आयोजित होगा। इसमें जबलपुर संभाग के सभी पत्रकार साथी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।रवींद्र शर्मा

संभागीय अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी महासचिव राजकुमार कौरव ,संभागीय उपाध्यक्ष राम जी चौधरी ,सतीश लवानिया ,महेंद्र तिवारी ,गीत गोविंद पटेल ,सन्ना खान ,भगत राम पटेल ,अमित रघुवंशी ,संतोष नायक ,अनुसूल नामदेव ,सुनील कौरव ,संजय मेहरा ,गोविंद चौरसिया ,आदि ने संभागीय सम्मेलन की उपस्थित का आग्रह किया हैं l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर

जरूरी खबरें