Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

नगर व क्षेत्र मे सामाजिक उत्थान और रचनात्मक कार्यों को गति देने : जनसेवा समिति की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Wed, Dec 31, 2025

जनसेवा समिति की बैठक आयोजित

सिहोरा।नगर व क्षेत्र मे सामाजिक उत्थान और रचनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जनसेवा समिति गोसलपुर के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन पौराणिक गौ सेवालय बरनू तिराहा मे संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास आगामी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने नगर मे जुआ सट्टा अबैध खनन रोकने का संकल्प लिया गया ।

जन समस्याओ को पूरा कराने की योजना तैयार हुई

बैठक मे पिछले वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को संजोने के लिए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन करने का भी निर्णय लिया गया । इसी तरह नशा मुक्ति के लिए जन-आंदोलन चलाये जाने के संबंध में भी चर्चा हुई इस अवसर पर अध्यक्ष हेमचंद असाटी जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत सचिव नरेश तंतुवाय गनपत सिंह दीपक पटेल महेंद्र सिंह लायक खान मजिद खान गुलाब सिंह मरकाम लटोरी साहू श्याम सिंह लोधी राजीव पटेल अर्पित चौधरी राहुल तंतुवाय अरुण पटैल आदि उपस्थित थे ।

Tags :

सिहोरा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें