Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

बड़े बाबा का बुलावा कुण्डलपुर की ओर बढ़ते कदम : पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर में होगी भव्य मंगल अगवानी

Aditi News Team

Tue, Dec 30, 2025

रिपोर्टर जय कुमार जैन

बड़े बाबा का बुलावा कुण्डलपुर की ओर बढ़ते कदम

पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर में होगी भव्य मंगल अगवानी

नववर्ष 2026 का सबेरा पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में मुनि श्री के संग

कुण्डलपुर दमोह।युगश्रेष्ठ महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के परमप्रभावक शिष्य गुणायतन, विद्या प्रमाण गुरुकुलम प्रणेता,शंका समाधान, भावना योग, मंगलभावना प्रवर्तक परमपूज्य मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ की भव्य मंगल अगवानी कुण्डलपुर में 31 दिसंबर 2025 दोपहर 1:00 बजे होगी। प्रचारमंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि मुनि श्री ससंघ सानिध्य में बहुचर्चित शंका समाधान का कार्यक्रम होगा ।रात्रि में 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन म्यूजिकल ग्रुप बुढ़ार के कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्त नव वर्ष 2026 की प्रातः बेला में परम पूज्य मुनि श्री ससंघ सानिध्य में करेंगे नव वर्ष की शुरुआत पूज्य बड़े बाबा के दर्शन, अभिषेक ,शांतिधारा पूजन एवं पूज्य मुनि श्री के मंगल आशीष वचन के साथ। भावना योग सत्र का भी होगा भव्य आयोजन। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। पूज्य मुनि श्री के कुण्डलपुर मंगल आगमन को लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या मेंश्रद्धालु भक्त, महिला मंडल कुण्डलपुर पहुंचकर करेंगे मुनि श्री ससंघ की भव्य मंगल अगवानी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज

बड़े बाबा का बुलावा कुण्डलपुर

जरूरी खबरें