Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, अंग्रेजी ब्रांड व नारकोटिक्स दवाइयों का : प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छापा, ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन की बड़ी कार्रवाई

Aditi News Team

Fri, Jan 2, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छापा, ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन की बड़ी कार्रवाई

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, अंग्रेजी ब्रांड व नारकोटिक्स दवाइयों का अवैध विक्रय उजागर

नरसिंहपुर (गोटेगांव)। स्टेशन रोड़ स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में नियमों के उल्लंघन को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। औचक छापे के दौरान यह सामने आया कि केंद्र में लंबे समय से नियमों के विपरीत अंग्रेजी ब्रांड की दवाइयों का विक्रय किया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नियमों के अनुसार यहां केवल शासकीय रूप से अनुमोदित एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के अंतर्गत उपलब्ध दवाइयों का ही क्रय-विक्रय किया जा सकता है। इसके बावजूद अन्य कंपनियों की अंग्रेजी दवाइयां बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

शिकायतों की पुष्टि के बाद ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। जांच में नियम विरुद्ध दवाइयों की बिक्री सही पाई गई। साथ ही नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयां भी बरामद हुईं, जिस पर संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले में आगे न्यायालयीन कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कुछ एक्सपायरी दवाइयां भी पाई गईं। इसके अलावा दुकान में आवश्यक साफ-सफाई और दवा भंडारण की मानक व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दवा दुकानों में भी खलबली देखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य आम जनता को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर गोटेगांव

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर

जरूरी खबरें