Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

नारायण सेवा कर रही विशाल राम रोटी संस्था के दस वर्ष पूर्ण : गाडरवारा में राम रोटी संस्था निरंतर 10 वर्षों से निराश्रित व असाहय लोगों को प्रतिदिन भोजन करा रही

Aditi News Team

Mon, Dec 29, 2025

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है ,निराश्रित व असहाय लोगों को निरंतर 10 वर्षों से भर-पेट भोजन करा रही विशाल राम रोटी सेवा संस्था

गाडरवारा शहर की राम रोटी संस्था निरंतर 10 वर्षों से निराश्रित व असाहय लोगों को प्रतिदिन भोजन करा रही है। ऐसे गरीब वृद्धजन जो नगर की रेलवे स्टेशन पर रहकर गुजर-बसर कर रह हैं, ऐसे गरीबों के लिये यहां की राम रोटी नामक संस्था के लोग शाम के समय से घरों से रोटी-सब्जी एकत्रित करते हैं और स्टेशन प्रांगण में इन गरीबों को बैठाकर दोना-पत्तल लगाकर भर पेट भोजन कराते है। कोई भूखा न रहे उसे भरपेट भोजन कराना इस संस्था का जज्बा ही है, जो चाहे गर्मी, सर्दी या बरसात में भी *मानव की सेवा भाव में* सेवा करने से नहीं चूकते है। रात होते ही गरीबों का पेट भरने भोजन लेकर रात में पहुंच जाते हैं।

ऐसी समाजसेवा जो वाकई में अनोखी है, संस्था के द्वारा इस मानव सेवा के कार्य को करते हुए 10 साल पूर्ण हो चुके हैं। 10 वर्ष पहले नगर पालिका में कार्यरत विशाल ठाकुर द्वारा शुरू की गई यह मुहिम लाखों जरूरतमंदों की भूख मिटा चुकी है। 31 दिसम्बर 2015 से शुरू हुआ यह भोजन कराने का जज्बा आज भी निरंतर जारी है। विशाल ठाकुर की इस मुहिम रामरोटी सेवा समिति को नगर का साथ मिला। लोग इस समिति की सराहना करते हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ।

*घर-घर जाकर एकत्रित करते हैं*

भोजन रामरोटी सेवा समिति के सदस्य हर रोज शाम को घर-घर पहुंचकर भोजन एकत्रित करते हैं। विशाल ठाकुर की इस मुहिम में स्थानीय निवासी भी इस नेक कार्य में खुलकर योगदान दे रहे हैं। वैवाहिक समारोह से लेकर सालगिरह, जन्मदिन, या फिर तेरहवीं के कार्यक्रम का भोजन जरूरतमंदों की भूख मिटाने राम रोटी समिति के सदस्यों को दिया जाता है।

*शुरुआती समय में काफी परेशानी का सामना किया*

शुरुआत में कभी_कभी आयोजन अथवा घर से खाने की व्यवस्था ना होती थी , तब विशाल ठाकुर जी ने अपने पैसों से खरीद कर भोजन की व्यवस्था की ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहें। इस मुहिम में उनके बेटे यश ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी ने बहुत ही सहयोग किया । विशाल ठाकुर अब सेवानिवृत हो चुके है , अब वह सेवा भाव में अपने आप को पूर्णतः मानव सेवा के कार्य में समर्पित कर चुके हैं।

आज भी विशाल ठाकुर अपने पेंशन के पैसों से गरीब जरूरत मंदो की मदद करते रहते हैं।

भोजन से आगे बढ़ अब समिति के सदस्य नगर वासियों के सहयोग से जरूरतमंदों को कम्बल, उनी वस्त्रों का वितरण भी जनसहयोग के माध्यम से किया जाता है, जिससे कोई गरीब ठण्ड में परेशान न हो पाये ।

जब इस सेवा भाव के बारे में राम रोटी समिति के संस्थापक विशाल ठाकुर से बात की उन्होंने बताया कि दुनिया में दीनहीन की सेवा, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद ही सबकुछ है। दुनिया में कुछ भी नहीं है,

हम जब स्थानीय लोगों के घरों के सामने पहुंचकर रोटी मांगते हैं तो एक एक अलग ही अनुभव होता है, कितनी भी दौलत हो लेकिन हमेशा कमी रह जाती है, और अधिक की चाहत में हाथ फैलाकर मांगते हुये हर व्यक्ति को देखा है। भले ही कोई किसी के आगे हाथ फैलाये या फिर भगवान के आगे हाथ फैलाकर मांगे, सम्पूर्ण जीवन का सफर मांगते-मांगते ही खत्म हो जाता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा विशाल राम रोटी सेवा संस्था

जरूरी खबरें