Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री का दौरा कल : क्षेत्रीय विधायक मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री कल गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के दौरा करेंगे

गाडरवारा । क्षेत्रीय विधायक मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह कल 23 जनवरी को गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

दोपहर 12 बजे केबिनेट मंत्री का रायपुर आगमन होगा वहा हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष भूमिपूजन एवं निःशुल्क सायकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1 बजे ग्राम गांगई में प्राथमिक शाला भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे नगर चीचली में सीतारेवा नर्मदा जयंती मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे - ग्राम उसराय में क्रिकेट प्रतियोगिता समापन पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे । शाम 4.30 बजे - सेवासदन आगमन होगा यहा पर केबिनेट मंत्री आमजनों, जनप्रतिनिधियो, भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे ।

शाम 7 बजे पतलोन, गाडरवारा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

8 .45 बजे ग्राम लोलरी के प्रस्थान करेंगे ।

Tags :

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें