Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

मुखिया डहाके ने जताया आभार, : दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

मुखिया डहाके ने जताया आभार,

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

गाडरवारा। सर्वधर्म समभाव एवं श्रद्धा-आस्था के केंद्र स्थानीय ताज कृपा दरबार में गत दिवस सम्पन्न वार्षिकोत्सव उर्स के सफल आयोजन पर दरबार के प्रमुख प्रधान एवं मुखिया प्रभाकररावजी डहाके, अध्यक्ष ताज दरबार बाकी शरीफ ने सभी श्रद्धावान सहयोगियों, नागरिकों एवं दरबार मित्रों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुखिया डहाके ने कहा कि वार्षिकोत्सव उर्स की सफलता श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों की सामूहिक श्रद्धा, सहभागिता और सेवा-भाव का परिणाम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ताज कृपा दरबार की सेवा एवं संचालन में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करते हुए इस पुनीत परम्परा को निरंतर सशक्त बनाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि दरबार संस्थापक मकसूद अहमद नासिर मासाब ने जिस भावना, सद्भाव और परम्परा के साथ ताज कृपा दरबार की स्थापना एवं संचालन की नींव रखी थी, उनके दुनिया से विदा होने के पश्चात उन्हीं भावनाओं एवं परम्पराओं को आगे बढ़ाना एक महत्वपूर्ण दायित्व है। मुखिया भाऊसाब डहाके इसी संकल्प और समर्पण के साथ दरबार की परम्पराओं को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति पुनः कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग, आपसी सद्भाव और सेवा-भाव ही दरबार की वास्तविक शक्ति है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ताज कृपा दरबार गाडरवारा

जरूरी खबरें