Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

गाडरवारा स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिम्मेदार गौर फरमाए : आचार्य नगर कॉलोनीवासियो ने सुरक्षा को लेकर दिया आवेदन

Aditi News Team

Sun, Dec 28, 2025

आचार्य नगर कॉलोनी वासियो ने सुरक्षा को लेकर दिया आवेदन

गाडरवारा। स्थानीय आचार्य नगर कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियों से कॉलोनीवासी बेहद परेशान है। बीते दिनों कॉलोनीवासियो ने एकत्रित होकर स्थानीय पुलिस थाने पहुँचकर नगर निरीक्षक के नाम आवेदन सौंपा। आवेदन में उल्लेखित किया गया है कि विगत कई महीनों से आचार्य नगर में बाहरी व्यक्तियों द्वारा शराब सेवन, इंजेक्शन द्वारा नशा करने, गांजा सेवन एवं चोरी की घटनायें निरंतर हो रही है। इस माह में ही आचार्य नगर में कॉलोनीवासियो के 3 मोटर पंप स्टार्टर चोरी हो चुके है एवं नव निर्माणाधीन मकान से लोहा, रेत एवं ईट चोरी की घटनायें भी हुई है। कॉलोनी में सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक नशेड़ियों की गतिविधियां चलती रहती है यदि उन्हें रोकने जाओ तों वही लड़ने के लिए तैयार हो जाते है। 24-25 दिसंबर की दरमियानी रात अरुण पटैल के निवास में चोरी भी हो चुकी है। आवेदन में वार्डवासियो ने उक्त चोरी का जल्द पता लगाने, अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने एवं रात्रि में पुलिस गश्त प्रारंभ करने की मांग की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा

जरूरी खबरें