Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

एक्स्ट्रा एलईडी लाइट जप्त, नियम उल्लंघन पर काटे गए चालान : आरटीओ द्वारा की गई पिपरिया बस स्टैंड पर बसों की जांच

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

आरटीओ द्वारा की गई पिपरिया बस स्टैंड पर बसों की जांच

एक्स्ट्रा एलईडी लाइट जप्त, नियम उल्लंघन पर काटे गए चालान

परिवहन आयुक्त तथा संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के पालन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) श्रीमती रिंकु शर्मा द्वारा पिपरिया स्थित पचमढ़ी बस स्टैंड एवं पिपरिया मुख्य बस स्टैंड पर बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दोनों बस स्टैंड पर 15 से अधिक बसों के दस्तावेजों की जांच की गई। आरटीओ द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे बस के समस्त वैध दस्तावेज सदैव अपने साथ रखें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करें।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 बसों से कुल 14 एक्स्ट्रा एलईडी लाइट जब्त की गईं एवं संबंधित वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। आरटीओ श्रीमती रिंकु शर्मा ने बताया कि जिन वाहनों पर कर बकाया है अथवा जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन आयुक्त तथा संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के पालन में

जरूरी खबरें