Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

भव्य और दिव्य मनाई जाएगी आगामी कर्मा जयंती महोत्सव, : साहू समाज ने बैठक कर समितियों का किया गठन

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

भव्य और दिव्य मनाई जाएगी आगामी कर्मा जयंती महोत्सव,

साहू समाज ने बैठक कर समितियों का किया गठन

गोटेगांव ।बीते दिवस तहसील साहू समाज एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से साहू समाज उत्थान मंडल गोटेगांव अध्यक्ष भगवानदास बीडी साहू व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन साहू एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नगर स्थित प्रखर गार्डन में बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव को भव्य और दिव्य रूप से मनाने हेतु आगामी तैयारीयों को लेकर विस्तृत चर्चा किए जाने के उपरांत आयोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सोपी गई साथ ही समाज के वरिष्ठ हेतरामजी साहू इमलिया वालों को भामाशाह के रूप में घोषणा कर उन्हें फूल मालाओं से स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया वहीं अंचल क्षेत्र से पहुंचे सामाजिक उपस्थित स्वाजतीय बंधुओ ने मां कर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Tags :

नरसिंहपुर साहू समाज संगठन

जरूरी खबरें