Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की कार्यवाही जारी. : खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की कार्यवाही जारी.

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्ती से लगाम लगाने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की आकस्मिक जांच की कार्यवाही बुधवार को भी जारी रही।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ बुधवार को कटंगी में तीन खाद्य प्रतिष्ठिनों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि कटंगी स्थित अभिषेक खोवा भंडार से खोवा, झुर्रे के रसगुल्ला से खोवा एवं रसगुल्ला तथा सलैया नमकीन से बेसन एवं नमकीन के सैंपल लिये।

इसी प्रकार राजस्व अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जबलपुर में नौदरा ब्रिज स्थित मनोहर स्वीट से पेड़ा, गोरखपुर स्थित उमेश डेरी से घी एवं पनीर तथा गोरखपुर में ही नरेंद्र डेयरी से खोवा एवं पनीर के सैंपल लिए गए। सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह

जरूरी खबरें