Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

साहित्यकार सुशील शर्मा को प्रतिष्ठित'मधुदीप स्मृति लघुकथा सम्मान' : क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा को प्रतिष्ठित'मधुदीप स्मृति लघुकथा सम्मान'

(क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

गाडरवारा। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं रचनाकार सुशील शर्मा को लघुकथा विधा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक साधना के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित 'मधुदीप स्मृति लघुकथा सम्मान' प्रदान करने की घोषणा की गई है।

यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर' द्वारा आयोजित क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत घोषित किया गया है। संस्था द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, देश-विदेश से प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल द्वारा श्री शर्मा की लघुकथा को इस विशिष्ट अलंकरण हेतु चयनित किया गया है।

प्रतियोगिता संयोजकों सतीश राठी एवं दीपक गिरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा आगामी 15 नवंबर 2026 (रविवार) को इंदौर में आयोजित भव्य 'अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन' में श्री सुशील शर्मा को यह सम्मान समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा। साथ ही चयनित लघुकथा का प्रकाशन क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली प्रतिष्ठित 'लघुकथा वार्षिकी' के विशेष अंक में भी किया जाएगा।

श्री सुशील शर्मा को वैश्विक स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लघुकथा सम्मान प्राप्त होने की घोषणा पर नगर के साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सुशील शर्मा गाडरवारा

जरूरी खबरें