Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

कृषि कार्य में लगे ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में लगाए जा रहे रेडियम : सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

Aditi News Team

Sat, Dec 20, 2025

सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

• कृषि कार्य में लगे ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर।

• नियम विरुद्ध डबल ट्रॉली लगाकर गन्ना परिवहन करने पर विगत तीन दिनों में 65 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कृषि कार्य में लगे ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर :

उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिला कृषि प्रधान जिला है तथा वर्तमान में संपूर्ण जिले में शक्कर एवं गुड़ निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों का आवागमन लगातार बना रहता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर–ट्रॉलियों में रेडियम रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप लगाए जा रहे हैं।

पूर्व में ट्रैक्टर–ट्रॉलियों में बैकलाइट एवं रिफ्लेक्टर की कमी के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएँ घटित हो चुकी हैं। ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर–ट्रॉलियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

नियम विरुद्ध डबल ट्रॉली लगाकर गन्ना परिवहन करने पर चालानी कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन कर डबल ट्रॉली लगाकर गन्ना परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए विगत तीन दिनों में 65 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही गन्ना एवं अन्य कृषि उपज का परिवहन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

नरसिंहपुर जिले की शुगर मिल

जरूरी खबरें