Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में : पिस्टल रखे घूमते हुये आरोपी युवक पकडा गया, देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस,

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

पिस्टल रखे घूमते हुये आरोपी युवक पकडा गया, देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस,

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि आज दिनॉक 2-2-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बहनदन पुल के पास सर्विस रोड में अपने पास पिस्टल रखे हुये कोई अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम नीरज पुरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष ग्राम भुआ बिछिया जिला मण्डला का बताया तलाशी लेने पर पैंट की एक जेब मे वीवो कम्पनी का मोबाईल तथा एक देशी पिस्टल रखे मिला जिसकी मैग्जीन में 1 कारतूस लोड होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

*उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी, सहायक उप निरीक्षक अजय झारिया, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश, वीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें