Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

बैठक में सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jan 5, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने टीएल पत्रों और आयोग से प्राप्त विभिन्न पत्रों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष लगने वाले बरमान मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जो दायित्व अधिकारियों को सौंपे गए हैं, उनका समय सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और समाधानकारक होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने आयुष्मान की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबल योजना से जुड़े आवेदनों, उनके निराकरण तथा अनुग्रह सहायता प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। जिले में किसानों के लिए खाद वितरण की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कहा कि लंबित पेंशन प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके। कलेक्टर ने जिले में नर्मदा पथ, आयुष विभाग और नगरीय क्षेत्रों में वॉटर ट्रीटमेंट के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें