Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

नरसिंहपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ : अतिथियों ने उत्तम श्रमिक पुरस्कार के तहत 15 श्रमिकों और श्रमिक साहित्य पुरस्कार से 10 श्रमिकों को पुरस्कृत किया

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

नरसिंहपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अतिथियों ने उत्तम श्रमिक पुरस्कार के तहत 15 श्रमिकों और श्रमिक साहित्य पुरस्कार से 10 श्रमिकों को पुरस्कृत किया

श्रम विभाग अंतर्गत मप्र श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, मंडल कल्याण आयुक्त श्री बसंत कुर्रे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामसनेही पाठक ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने उत्तम श्रमिक पुरस्कार के अंतर्गत 15 श्रमिकों को और साहित्य पुरस्कार के अंतर्गत 10 श्रमिकों को राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वंदे मारतम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात संभागों से आए खिलाड़ियों की रैली निकाली गई, जो शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, सहायक कल्याण आयुक्त श्री आरपी मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्री सुनील कोठारी, श्री राधेश्याम नेमा, मंडल सदस्य, श्रम अधिकारी सुश्री दामिनी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि श्रम जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिस क्षेत्र में श्रम की कमी होती है, वह क्षेत्र पीछे चला जाता है। समाज की उन्नति में खेलों का बहुत महत्व है। इसी उद्देश्य से नरसिंहपुर में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियो‍गिताओं का आयोजन किया जाता है। देश और प्रदेश की जनसंख्या में एक बड़ा हिस्सा असंगठित श्रमिकों का है। प्रदेश में 42 प्रकार के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की बात कही। मंडल कल्याण आयुक्त श्री बसंत कुर्रे ने राज्य स्तरीय खेल, श्रम मंडल का गठन और श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंडल के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहें, ताकि श्रमिक अनुशासन के साथ ही अपने आप को स्वस्थ रख सकें एवं उनमें टीम भावना का विकास हो। कार्यक्रम को श्री रामसनेही पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय चौबे ने किया।

उल्लेखनीय है कि स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों में अक्टूबर व नवम्बर माह में सम्पन्न हुई श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता श्रमिक खिलाड़ी और व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एक हजार से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें 200 से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 105 से अधिक औद्योगिक इकाईयों एवं संस्थानों के श्रमिकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ से किया गया। इसके बाद कबड्डी एवं व्हालीबॉल प्रतियोगिताएं प्रांरभ हुई।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें