Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

35 एकड़ अतिक्रमित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पंचायत को सौंपी : ग्राम नयागांव में शासकीय रास्ता मद की भूमि और ग्राम भौरझिर में शासकीय चारागाह मद की भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त

Aditi News Team

Mon, Jan 5, 2026

ग्राम नयागांव में शासकीय रास्ता मद की भूमि और ग्राम भौरझिर में शासकीय चारागाह मद की भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक मंडल बोहानी के ग्राम नयाखेड़ा में शासकीय रास्ता मद की भूमि और ग्राम भौरझिर में शासकीय चारागाह मद की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

ग्राम नयागांव राजस्व निरीक्षक मंडल बोहनी में शासकीय रास्ता मद की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित शौचालय तथा चबूतरे को जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सौंपी। इसी तरह ग्राम भौरझिर राजस्व निरीक्षक मंडल बोहनी मे शासकीय चारागाह मद की भूमि पर फसल लगाकर किए गए 35 एकड़ अतिक्रमित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सौंपी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बोहनी नीलम श्रीवास, गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सिहोरा विजय पाल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

नायब तहसीलदार बोहनी नीलम श्रीवास,

चौकी प्रभारी सिहोरा विजय पाल

जरूरी खबरें