Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

सहावन सरपंच को सौंपा ज्ञापन : वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

Aditi News Team

Mon, Sep 14, 2026

सहावन सरपंच को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई सहावन द्वारा ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित वाटर सप्लाई द्वारा पेयजल की आपूर्ति होती है,वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आ रहा है, इस संबंध में पूर्व में एस डी एम महोदय तक आवेदन दे चुके लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है जिससे ग्राम में गंभीर बीमारी फैलेगी।

दूसरा ग्राम में सामुदायिक भवन का निर्माण हो चुका पंचायत ने हैंडओवर भी ले लिया है, किसान सभा द्वारा 5 अगस्त को कार्यक्रम करने अनुमति मांगी गई थी जो नहीं दी गई, अब आगे 25सितम्बर को बैठक करने अनुमती मांगी गई है इसके पूर्व पंचायत सभी प्रक्रिया पूरी कर 25सितम्बर 2026को कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करे एवं तत्काल वाटर सप्लाई का सुधार कार्य करे अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सहावन सरपंच

एडसीएम गाडरवारा

जरूरी खबरें