Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

विद्यार्थियों को प्रयोग एवं गतिविधियों से विज्ञान सीखने : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

Aditi News Team

Sun, Sep 13, 2026

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

स्थापना के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

विद्यार्थियों को प्रयोग एवं गतिविधियों से विज्ञान सीखने का मिलेगा अवसर

जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं प्रयोगात्मक सीखने को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नरसिंहपुर में साइंस प्ले पार्क की स्थापना के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत नरसिंहपुर के डाइट में साइंस प्ले पार्क की स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

साइंस प्ले पार्क में विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को मॉडल, प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। इस उद्देश्य से डाइट प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में डाइट नरसिंहपुर की विज्ञान समिति के अध्ययन भ्रमण दल ने आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल एवं डाइट अलीराजपुर का अध्ययन भ्रमण किया। दल में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. श्रीमती अलका शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, वरिष्ठ व्याख्याता श्री गोविंद बड़कुर, व्याख्याता श्री संजय कुमार शर्मा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री पी.एस. पटेल शामिल रहे। राज्य शिक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी श्री आर.के. त्रिपाठी एवं श्री प्रेमसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में दल ने दोनों संस्थानों में स्थापित विज्ञान मॉडलों, गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का अध्ययन किया।

खेल-खेल में विज्ञान सीखेंगे विद्यार्थी, 15 दिनों में प्रस्तुत होगी विस्तृत कार्ययोजना

प्रस्तावित साइंस प्ले पार्क में ऐसे मॉडल एवं गतिविधियां विकसित की जाएंगी, जिनके माध्यम से विद्यार्थी देखकर, छूकर और स्वयं प्रयोग करके विज्ञान की अवधारणाओं को सरलता से समझ सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासा विकसित करने में मदद मिलेगी। अध्ययन भ्रमण के बाद डाइट नरसिंहपुर द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर साइंस प्ले पार्क की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल को प्रस्तुत की जाएगी। इसके पश्चात साइंस प्ले पार्क की स्थापना की आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें