Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

चोरी का प्रयास करने वाले 04 अज्ञात आरोपी पुलिस गिरफ्त में : सोने-चांदी की दुकान में गैस कटर से चोरी का प्रयास करने वालें शातिर आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Dec 24, 2025

सोने-चांदी की दुकान में गैस कटर से चोरी का प्रयास करने वालें शातिर आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

चोरी का प्रयास करने वाले 04 अज्ञात आरोपी पुलिस गिरफ्त में

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गयी आरोपियों की पहचान।

दिनांक 10.12.2025 को प्रार्थी शुभम पाठक द्वारा थाना करेली उपस्थित होकर सूचना दी गई कि वह रात्रि में अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर शटर एवं चैनल गेट में ताला लगाकर घर चला गया था। रात्रि लगभग 01:00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान का ताला गैस कटर आदि से तोड़ने का प्रयास किया गया, किंतु आवाज होने पर वे मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित :

सोने-चांदी की दुकान में गैस कटर से ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गयी आरोपियों की पहचान:

आरोपियों की पहचान हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारियां एकत्रित की गयी एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए जिसके परिणाम स्वरूप आरोपियों की पहचान कर 4 संदिग्धों को गिरफ्त में लेकर गहनता से पूछताछ की गयी जिस पर उनके द्वारा घटना को घटित करना स्वीकार किया गया है।

गिरफतार आरोपी:

आरोपी 1: अर्जुन ठाकुर उर्फ छोटू निवासी आमगांव बडा।

आरोपी 2: रिजवान अली निवासी चीचली।

आरोपी 3: अरबाज खान निवासी चीचली।

आरोपी 4: मोहसिन खान उर्फ अयान निवासी आमगांव बडा।

जप्ती :आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त गैस कटर, आक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, पीतल का नोजल एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गयी है।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 331 (4), 62 बी.एन.एस के तहत प्रकरण प्रजीवद्ध किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: आरोपियों की पतासजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, उनि रामरतन सोनी. उनि विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, राजेश नंदा, आरक्षक राजेश बागरी, कपिल राजपूत. विपिन, सचिन, विवेक जाट, अमित यादव, सैनिक रियाज, साइबर सेल उनि अनिल अजमेरिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें