Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

गौ वंशों की मौतों के खिलाफ जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन : राष्ट्रीय राजमार्ग 44 45 में ,चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने , बेलगाम डंफरो से होने वाले गौ वंशों की मौतों के लिए

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 45 में ,चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने ,

बेलगाम डंफरो से होने वाली गोमाता गौ वंशों की मौतों के खिलाफ जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन दिया l

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 45 ,बेलगाम डंफरो व तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली लगातार गौ माता , गौ वंशों की मौतों के संबंध में आज मंगलवार को क्षेत्र गोप्रेमियो जिला मुख्यालय पहुंचकर नरसिंहपुर जनसुनवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग ,44 45 में ,डंफरो से लगातार होने वाली मौतों , असमय दर्दनाक मौत के सम्बन्ध में कलेक्टर नरसिंहपुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा

ज्ञापन में गाड़रवारा से तेंदूखेड़ा रोड व साँईखेड़ा रोड पर आये दिन बेलगाम व बेतहाशा भागने वाले डंफरो व वाहनों से विगत महीनों से लगातर मौतें हो रही है,जिनमे अधिकतर नवयुवक व परिवार के मुखिया के दुर्घटना में मारे जाने पर पूरा परिवार ही बर्बाद हो रहा है व गौ माता ,मूक पशुओं की भी मौतें हो रही है l

आम जन के प्राणों की रक्षा हेतु चार सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जिसमे जनमानस के प्राणों के रक्षार्थ सर्वप्रथम बेलगाम व तेज़ रफ़्तार डंफरो व वाहनों की न्यूनतम गति सीमा निर्धारित की जाए,द्वितीय मांग में रात्रि कालीन समय सीमा तय कर प्रतिदिन निकलने वाले भारी भरकम व व्यवसायिक वाहनों का संचालन रात्रि दस बजे से सुबह सात बजे तक समय सीमा निर्धारित किये जाए !

एन टी पी सी संयंत्र से निकलने वाले भारी भरकम वाहनों व डंफरो हेतु शीघ्र गाड़रवारा, साईंखेड़ा आदि में वायपास रोड का निर्माण शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए।

तथा तेज रफ्तार व लापरवाही करने वाले वाहन चालकों के साथ मालिको पर भी सजा एवं जुर्माना का कड़ा प्रावधान बनाया जाए ।

जनसुनवाई में कलेक्टर महोदया से करबद्ध निवेदन किया जिससे फिर किसी घर का चिराग न बुझे उपरोक्त अवसर पर पशु मानद कल्याण प्रतिनिधि जी सी सी आई प्रदेश प्रेस मीडिया प्रभारी व पत्रकार पँ भागीरथ तिवारी ,जीवेश चौरसिया, गीत गोविंद पटेलआदि की उपस्थिति रही । कलेक्टर महोदया ने कहा कि हम पूर्व में आदेश कर चुके है , पुनः संज्ञान में लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें