Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की अपील : "माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

Aditi News Team

Sun, Sep 13, 2026

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की अपील

जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया आव्हान

माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान-2026 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिलेवासियों से प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं पूजन करने की अपील की। यह अपील जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्‍द्र ठाकुर, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री रामसनेही पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने की है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित की जाने वाली गणेश प्रतिमाओं में प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं को प्राथमिकता दी जाए। मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करना धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने भी जिलेवासियों से ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ में सक्रिय सहभागिता करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से जलस्रोतों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में प्राकृतिक मिट्टी से बनी प्रतिमाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों की स्वच्छता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वाधान में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान-2026’ संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गणेशोत्सव की धार्मिक परंपरा को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना तथा नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव के लिए प्रेरित करना है। जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं पूजन कर नदियों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया,

जरूरी खबरें