Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

10दिसम्बर को पीड़ित मानवता की सेवा मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन : समाजसेवी आशीष राय के जन्मदिन पर होगे विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Mon, Dec 8, 2025

समाजसेवी आशीष राय के जन्मदिन पर होगे विभिन्न आयोजन।

नेत्र परीक्षण, रक्तदान, पौधारोपण के साथ साथ होगी शहर की समस्त समितियां सम्मानित।

गाडरवारा। समाजसेवा में सदैव समर्पित रहने वाला संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संस्थापक आशीष राय के जन्मदिवस 10दिसम्बर को पीड़ित मानवता की सेवा मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनों किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम प्रात 8 बजे नई गल्ला मंडी श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पौधे का रोपण किया जाएगा। तदपश्चात् प्रातः 10 बजे से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद आपरेशन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय सुखदेव भवन में किया जाएगा। जिसमें निःशुल्क नेत्र परीक्षण के साथ साथ मोतियाबिंद,अक्सूर,नाखूना कांचियाबिंद सहित नेत्र की समस्त बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए जबलपुर के सुप्रसिद्ध सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के माध्यम से इलाज किया जाएगा। जिसमें बस के माध्यम से मरीज के आना जाना,रहना खाना से लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इसके उपरांत रात्रि 7बजे से नगर समाज सेवा में समर्पित संस्थाओं का भव्य सम्मान किया जाएगा जिसमें मुख्यातिथि कैलाश सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष मीसा बंदी संघ),श्रीमति साधना स्थापक (पूर्व विधायक),शिवाकांत जी मिश्रा (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाडरवारा),कमलेश राय (प्रदेशाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग),डॉ अरूण सक्सेना (प्रदेशाध्यक्ष जर्नलिस्टस यूनियन ऑफ म.प्र.),पंकज चौकसे (जिलाध्यक्ष कलचुरी समाज एवं सांसद प्रतिनिधि) एवं अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार एवं समिति संरक्षक) इत्यादि की उपस्थिति में सम्मान समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया एवं सचिव बबलू कहार ने समस्त गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आशीष राय के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम

जरूरी खबरें