Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

Unity Kho-Kho Club की एक और बड़ी उपलब्धि : 35वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विनय साहू का चयन, मध्यप्रदेश टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

Aditi News Team

Fri, Jan 30, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

Unity Kho-Kho Club की एक और बड़ी उपलब्धि

35वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विनय साहू का चयन, मध्यप्रदेश टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

नरसिंहपुर/जबलपुर में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में नरसिंहपुर के Unity Kho-Kho Club ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनय साहू ने अपने दमखम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश खो-खो टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। अब विनय साहू आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विनय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कोठारी, सचिव श्री परितोष दुबे, कोच विवेक काहर एवं प्रशांत खत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विनय की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Unity Kho-Kho Club के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है और इससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें