Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

शिक्षक संदर्भ समूह ने वनांचल ग्राम में बच्चों को दी खुशियाँ : सुशासन दिवस पर बच्चों को बांटे गर्म कपडे एवं खेल सामग्री

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

सुशासन दिवस पर बच्चों को बांटे गर्म कपडे एवं खेल सामग्री

शिक्षक संदर्भ समूह ने वनांचल ग्राम में बच्चों को दी खुशियाँ

गाडरवारा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा दूरस्थ वनाँचल ग्राम जामगांव में बच्चों को स्वेटर, खेल सामग्री एवं फल वितरित किये। इस दौरान सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि सुशासन दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को सामग्री भेंट करने से प्रसन्नता का अनुभव होता है। शिक्षक संदर्भ समूह के माध्यम से बच्चों को गर्म वस्त्रों को प्रदान करने का यह अभियान ग्राम पाली से प्रारम्भ होकर भटेरा, टिमरावन, पतलोन, इमलिया होते हुए जामगांव तक आ पहुंचा है। इस अवसर पर सिराज अहमद सिद्धिकी, मधुसूदन पटैल,लिपिक अमित पटैल सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा

बच्चों को बांटे गर्म कपडे

जरूरी खबरें