: गाडरवारा,दिव्यांग छात्र छात्राओं की प्रतियोगिताएं आज चीचली में
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के परियोजना समन्वयक एस के कोष्ठी के निर्देशानुसार 29 नवम्बर सोमवार को दिव्यांग छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय कन्या हाईस्कूल चीचली में किया जा रहा है। तत्संबंध में जानकारी देते हुए बीआरसी डी के पटैल ने बताया की विश्व दिव्यांग दिवस के परिपेक्ष्य में आयोजित इन स्पर्धाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं , सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामर्थ्य प्रदर्शन के तहत ड्राइंग, पेंटिंग, रांगोली आदि प्रतियोगिताएं शामिल की गई है। इन प्रतियोगिताओ में चीचली विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राएँ शामिल होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा 3 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में शामिल होंगे। प्रतियोगिताओ में व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु बीएसी अरुण दुबे,सीएसी संजय सोनी, अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, एमआरसी संजय सिंह, शिक्षक संतोष कौरव, सत्यम ताम्रकार, रामकुमार कौरव, बुलंद कुशवाहा,सुनील सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव,लेखराम गौतम, दीपक चौरसिया, सतीश पटैल, हेमकुमार नामदेव सहित अन्य को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बीआरसी श्री पटैल ने समस्त प्रधान पाठकों से उनकी संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को प्रतियोगिताओ में उपस्थित कराने की अपील की है।
: गाडरवारा,हल्केवीर पटैल करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Tue, Nov 23, 2021
गाडरवारा। शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा से राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल 24 एवं 25 नवंबर को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में शाला दर्पण मॉनिटरिंग प्रपत्र में पुनरीक्षण हेतु आयोजित कार्यशाला में डीपीसी एस के कोष्टी के साथ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित हो की श्री पटैल की जिले में शिक्षा चेतना यात्रा के माध्यम से स्कुलो में बदलाब देखने मिल रहे है।
: गाडरवारा,बीपीएमयू बैठक में बीईओ,बीआरसी ने दिए निर्देश
Mon, Nov 22, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ ए एस मसराम ने शाला में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बीआरसी डीके पटेल ने शाला भवन की स्वच्छता, पुताई पेंट कार्य, मध्यान्ह भोजन संबंधित खातों का अपडेशन कार्य, छात्रों की मैपिंग, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, शाला भवन की दीवार पर अधिकारियों के नंबर अंकित करवाना, व्हाट्सएप असेसमेंट एवम शाला दर्पण मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा की। बीएसी अरुण दुबे तथा सत्यम ताम्रकार द्वारा ब्रिज कोर्स शिक्षण कार्य संचालित करने संबंधी योजना पर प्रकाश डाला तथा प्रतिदिन छात्रों द्वारा वर्कशीट हल कराकर नियमित जांच के सुझाव दिए। उनके द्वारा आगामी माह होने वाले प्रतिभा पर्व मूल्यांकन पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में सत्यम ताम्रकार, अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव, दिलीप राजगौंड़, कैलाश कहार की उपस्थिति रही।