: विकास परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक संपन्न
Sun, Nov 22, 2020
गाडरवारा/ विगत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधन ईकाई(बीपीएमयू) की बैठक बीईओ डी के चतुर्वेदी, बीआरसी चन्दन शर्मा सहित सभी सदस्यों की उपस्तिथि में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमो का पालन करते हुए आयोजित की गई। बैठक में सभी जनशिक्षको को डीजिलेप ग्रुप में नियमानुसार पढ़ाई संचालित करते हुए छात्र छात्राओं की समस्याओं का भी समाधान करने, मुहल्ला क्लास के नियमित संचालन एवं सतत मॉनिटरिंग , दक्षता ट्रेकिंग कार्य समय पर , निष्ठा मॉड्यूल के प्रशिक्षण समय सीमा में पूर्ण कराने,व्हाट्सअप्प आधारित साप्ताहिक मूल्यांकन में समस्त बच्चों की सहभागिता कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, योगेंद्र झारिया,एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, प्रभारी एमआरसी प्रभात रूसिया सहित जनशिक्षक प्रशांत राय, नेपाल सिंह झारिया, सुरेंद्र राजपूत, देवी सिंह कीर, मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया, दीपक स्थापक,रामकृष्ण अहिरवार, लेखापाल दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे।
: सिवनी राशन वितरण में कोताही बरतने वाले विक्रेताओं पर होगी एफआईआर
Sat, Nov 21, 2020
जिले में धान उपार्जन हेतु बनाये गए सभी 101 उपार्जन केंद्रों पर सुव्यवस्थित रूप से उपार्जन कार्य सम्पन्न हो। सभी केंद्रों पर मानक व्यवस्था के साथ ही किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये, उपार्जन केंद्र पहुँचे कृषक को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित किया जाये" यह निर्देश कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा शनिवार 21 नवम्बर को उपार्जन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये। उन्होनें खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकरियों को सम्पूर्ण उपार्जन अवधि के दौरान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का सतत जायजा लेने के निर्देश दिये। निरीक्षण पर उपार्जन कार्यों में लापरवाही करता पाए जाने वाले अधिकारी- कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा उपलब्ध बारदानों की समीक्षा करते हुए उचित मूल्य दुकानों में भण्डारित बारदानों को तत्काल उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध करवाते हुए प्रथम बार उपयोग किये गए बारदानों से खरीदी पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएम नान को राइस मिलों से बारदानों को उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक व्यवस्था के साथ ही अनावश्यक लोगो का केंद्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर एस. एम. एस. प्राप्त कृषक को ही केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वितरण किया जाने वाले खाद्यान्न के वितरण की समीक्षा में 35 प्रतिशत खाद्यान्न का ही वितरित पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी पात्र हितग्रहियों को आगामी तीन दिवस के भीतर शत प्रतिशत वितरण करने के निर्देश देते हुए इस कार्य मे लापरवाही बरतने वाले राशन दुकानदार पर एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।
: जबलपुर उपार्जन केन्द्र पर बेचने लायी गई दो ट्रक धान जब्त<br>
Sat, Nov 21, 2020
धान उपार्जन की व्यवस्था का अनैतिक लाभ उठाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार सयुंक्त कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस के दल ने ग्राम सिहोदा मुख्य मार्ग पर मजीठा वेयर हाउस के पास उत्तरप्रदेश से लाई गई दो ट्रक धान जप्त की है। सयुंक्त कलेक्टर श्री अरजरिया के मुताबिक जप्त की गई धान यहॉं खरीदी केंद्रों पर विक्रय के लिये लाई गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान ट्रक के चालक फरार हो गये हैं। धान से भरे जब्त किये गये दोनो ट्रकों को भेड़ाघाट पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
पनागर में भी धान से भरे दो ट्रक जब्त :
संयुक्त कलेक्टर श्री अरजरिया ने बताया कि इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में पनागर में भी उत्तरप्रदेश से दो ट्रक में भरकर लाई गई धान को जब्त किया गया है।