: निवारी में विदाई समारोह आयोजित
Sat, Jan 2, 2021
गाडरवारा। गुरुवार को समीपी ग्राम निवारी के शासकीय हाई स्कूल में उच्च श्रेणी शिक्षक संदीप स्थापक के जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में बीएसी बनने एवं सहायक शिक्षक संजीव श्रीवास्तव के स्थानान्तरण होने पर संस्था द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विदाई समारोह आयोजित कर उपहार देते हुए विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा पुष्प माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच राजेन्द्र तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा की निवारी स्कूल को आगे बढ़ाने में आप दोनों का योगदान सराहनीय है । प्राचार्य अनूप शर्मा व राजेश बरसैयां ने कहा की प्रतिनियुक्ति व स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है परन्तु आप दोनों ने संस्था को शिखर तक ले जाने में कोई कसर नही छोड़ी ।संस्था प्राचार्य एस के मिश्रा एवं बीआरसी चंदन शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा की आप दोनों शिक्षको ने अपनी कार्यशैली से एक अमिट छाप छोड़ी है । विदाई कार्यक्रम को सन्दीप स्थापक एवं संजीव श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कार्यकाल में दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को नगेन्द्र त्रिपाठी एवं राजेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामेश्वर बघेल ने किया व आभार प्रदर्शन शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने गांव की नवनिर्मित गौशाला को भी देखा। विदाई कार्यक्रम में बाबूलाल दीक्षित, संजय मिश्रा,बीएसी मनीराम मेहरा, सीएसी प्रशान्त राय, मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, दीपक स्थापक, परम स्नेही साहू,भूपेश ठाकुर, मधुसूदन पटेल , प्रसन्न दुबे, तेज सिंह कौरब, सुरेंद्र पटैल, अनीता ठाकुर, माया जाटव, आरती कौरब, गोविंद कहार, अवध नरेश शुक्ला,भुवन कुशवाहा, रमेश जाटव, गणेश कुशवाहा ,काशीराम विश्वकर्मा ,विनोद चौकसे, नर्मदा चौकसे, महेंद्र चौकसे अनूप उपाध्याय सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
: बच्चों को वितरित की स्वेटर
Sat, Jan 2, 2021
गाडरवारा। शुक्रवार को नववर्ष के पहले दिन गोटीटोरिया अंचल के दूरस्थ गांव तलैया की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों को एनटीपीसी प्रोजेक्ट के सहयोग से प्राथमिक शिक्षक राधेश्याम कौरव द्वारा स्वेटर वितरित की गई ।उल्लेखनीय है की विद्यालय में दर्ज 18 बच्चे है सभी को स्वेटर वितरित की गई। कुछ माह पूर्व एनटीपीसी के अधिकारीगण स्कूल आये थे जिनसे स्कूल के प्राथमिक शिक्षक राधेश्याम कौरव ने बच्चों के लिए स्कूल बैग, लेखन सामग्री, स्वेटर और प्रोजेक्टर की मांग की थी जिसके परिपेक्ष्य में स्वेटरों का वितरण किया गया है
: नरसिंहपुर,नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी
Sat, Dec 19, 2020
नरसिंहपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में नशे से प्रभावित नर्मदा किनारे के 35 ग्राम चिन्हित किये गये हैं। इन ग्रामों में नशा मुक्त के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
इन्हीं निर्देशों के परिपालन में शनिवार को महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले, गाडरवारा टीआई श्री अजय सनकत, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक एवं स्थानीय अमले द्वारा गाडरवारा तहसील के ग्राम सुरना में ग्रामीणों को नशा मुक्त के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान सलाहकार समिति, गर्जियन क्लब समिति, कार्यकारी समिति का गठन भी किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2020- 21 में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चयनित किया गया है। जिले में नशे से प्रभावित 35 ग्रामों में तीन समितियों का गठन किया जाना है। कार्यकारी समिति में गांव के सचिव, पटवारी, आशा कार्यकर्ता, स्कूल के प्रधानाध्यापक, एक महिला शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाना है। सलाहकार समिति में गांव के पांच गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया जाना है। गार्जियन क्लब में गांव के कक्षा चौधरी से कक्षा 9 वीं के 10- 10 बच्चों का समूह चाइल्ड वालेंटियर्स के रूप में गठित किया जाना है।